जम्मू, 06 दिसंबर 2025: देशव्यापी फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच शनिवार को जम्मू एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 10 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में से 3 कैंसल हो गईं। चौथी फ्लाइट में कई घंटों की देरी हुई। इससे यात्रियों के प्लान धड़ाम से बिगड़ गए।
नेशनल कैपिटल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े हब्स पर 850 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं। जम्मू में भी यह सिलसिला जारी रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से दिल्ली, मुंबई और अन्य जगहों की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कैंसिलेशन का मुख्य कारण क्रू शॉर्टेज और रोस्टरिंग की दिक्कतें बताई जा रही हैं।
यात्रियों में गुस्सा भड़क गया। दिल्ली की एक महिला यात्री ने बताया कि दो दिन पहले भी उनकी फ्लाइट कैंसल हुई थी। वह जम्मू में एक शादी में शामिल होने आई थीं लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाईं। पैसा और वक्त दोनों बर्बाद हो गया।
ये भी देखे: दिल्ली से इम्फाल जा रही IndiGo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग