DGCA ने पायलटों के साप्ताहिक विश्राम नियम वापस लिए, एयरलाइंस को मिली बड़ी राहत

by Manu
DGCA

नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन कंपनियों के लिए राहत भरी खबर दी है। गुरुवार को डीजीसीए ने चालक दल के सदस्यों के साप्ताहिक विश्राम से जुड़े सख्त निर्देशों को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया। यह फैसला एयरलाइंस की लगातार शिकायतों के बाद आया। कंपनियां कह रही थीं कि ये नियम उनके परिचालन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।

DGCA के प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम एयरलाइंस की परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने की मांग पर लिया गया। पहले जारी निर्देशों में कहा गया था कि क्रू सदस्यों को साप्ताहिक विश्राम के बदले कोई अन्य अवकाश नहीं मिलेगा। इसका मकसद पायलटों और केबिन क्रू की थकान घटाना था। लेकिन एयरलाइंस ने अभियोग लगाया कि इससे रोस्टर मैनेजमेंट गड़बड़ा गया है। उड़ानों में देरी और रद्दीकरण बढ़ गए हैं।

एयरलाइंस संगठनों ने डीजीसीए को पत्र लिखकर कहा था कि मौजूदा व्यवधानों से निपटने के लिए नियमों में लचीलापन जरूरी है। इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी कंपनियां पहले से ही क्रू शॉर्टेज की मार झेल रही हैं। नए नियमों ने हालात और बिगाड़ दिए थे।

ये भी देखे: इंडिगो का संकट तीसरे दिन भी जारी, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने बुलाई मीटिंग

You may also like