भयानक जाम में फंसे लोग, विधायक कुलदीप धालीवाल खुद उतरे सड़क पर, पुलिस को लगाई फटकार

by Manu
कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: शुक्रवार सुबह अमृतसर में ट्रैफिक का बुरा हाल हो गया। प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। ऑफिस, स्कूल जाने वाले और जरूरी काम से निकले लोग घंटों फंसे रहे। VIP गाड़ियां भी नहीं बच पाईं। इसी बीच अजनाला हलके के आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल उसी रास्ते से गुजर रहे थे। जाम देखते ही वे गाड़ी से उतरे और खुद ट्रैफिक पुलिस बन गए। बीच सड़क पर खड़े होकर एक-एक वाहन को हाथ के इशारे से निकलवाने लगे। मिनटों में जाम खुलने लगा और यातायात पटरी पर लौट आया।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और SHO को विधायक ने जमकर लताड़ लगाई। गुस्से में उन्होंने SHO से पंजाबी में कहा कि “तुस्सी इथे खड़े-खड़े की करदे ओ? सारा शहर जाम लग गया, अकल नहीं चलदी? उधर जाओ… तवांनू बाद विच गल करदां!”

लोगों ने राहत की सांस ली। कई ने मोबाइल में पूरा वाकया रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया। लोग विधायक की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी देखे: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में हुई शिक्षा क्रांति -कुलदीप सिंह धालीवाल

You may also like