मुंबई, 26 नवंबर 2025: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार IIT बॉम्बे का नाम आधिकारिक तौर पर आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजेगी।
यह बयान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की टिप्पणी के बाद आया। सिंह ने सोमवार को IIT बॉम्बे के एक कार्यक्रम में कहा था कि अच्छा हुआ कि इसका नाम मुंबई नहीं बदला गया। उन्होंने आईआईटी मद्रास का जिक्र भी किया।
इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा दिया। एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने इसे सरकार की मानसिकता का आईना बताया। उन्होंने कहा कि यह मुंबई और मराठी अस्मिता का अपमान है।
नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने जवाब दिया। उन्होंने याद दिलाया कि बीजेपी नेता राम नाइक ने बॉम्बे को मुंबई नाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। हम हमेशा मुंबई कहते हैं बॉम्बे नहीं। जहां भी बॉम्बे शब्द बचा है वहां मुंबई डालने का प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद पीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे। फडणवीस ने राज ठाकरे पर चुटकी भी ली। कहा कि कुछ लोग तो अपने बच्चों के स्कूल का नाम बदलने की मांग भी नहीं करते।
ये भी देखे: सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, CM फडणवीस ने 5757 करोड़ के परियोजनाओं का किया भूमिपूजन