शाहपुर, 25 नवंबर 2025: मंगलवार को शाहपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें सवार 5 साल की मासूम ने अस्पताल जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि अंकुश अपनी बेटी अक्षित और एक अन्य महिला के साथ स्कूटी पर भनाला जा रहा था। तभी सामने से राजा का तालाब निवासी राकेश कुमार तेज गति से कार लेकर आ रहा था।
ब्लाइंड मोड़ पर कार ने सीधे स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन छोटी अक्षित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी चालक राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार कब्जे में ले ली गई है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा। लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में मुकदमा चलेगा।
इलाके में मातम पसरा है। बच्ची के पिता अंकुश और महिला अभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: कुल्लू-मनाली हाइवे पर औट टनल में बस-ट्रक की भयानक टक्कर, 6 यात्री घायल