हरियाणा में 5 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, 2011 बैच के अफसर बने DIG

by Manu
प्रमोशन

चंडीगढ़, 21 नवंबर 2025: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2011 बैच के 5 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बना दिया है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना में यह प्रमोशन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमोट हुए आईपीएस अधिकारी

1. मनीषा चौधरी – वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात

2. अभिषेक जोरवाल – डीसीपी, पुलिस मुख्यालय फरीदाबाद

3. राजेंद्र कुमार मीना – एसपी कमांडो, हरियाणा

4. मनवीर सिंह – महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे

5. वीरेंद्र विज – हरियाणा पुलिस में अहम भूमिका

प्रमोशन के बाद इन सभी अधिकारियों को DIG रैंक के अनुरूप नई तैनाती और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इनमें से कई अफसर पहले से ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं।

ये भी देखे: Haryana News: हरियाणा के 27 HCS अधिकारीयों का होगा प्रमोशन, बनेंगे IAS

You may also like