लखनऊ, 14 नवंबर 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का अंत भाषणों से नहीं होता। व्यवस्था में बदलाव लाकर और सख्ती बरतकर ही इसे रोका जा सकता है। सिर्फ मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करके सबको दिखाया।
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर सिंह सदर छावनी के संस्कृत विद्यालय सभागार पहुंचे। वहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध लोगों से बात की। उन्होंने कहा, ”भ्रष्टाचार मिटाने की बात तो सब करते हैं। लेकिन असल कोशिश किसी ने की तो मोदी ने की है।”
राजनाथ सिंह ने बिहार में भाजपा नीत राजग की जबरदस्त जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि, बिहार चुनाव नतीजों ने भारतीय राजनीति में बड़ा उलटफेर ला दिया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह शानदार जीत मिली।
सिंह ने कहा भाजपा जाति धर्म या पंथ के नाम पर राजनीति नहीं करती। हम देश की सुरक्षा गौरव संस्कृति और विकास के लिए काम करते हैं।
ये भी देखे: एक मंदिर, एक कुआं, और एक श्मशान, मोहन भागवत ने क्यों कही ये बात?