जालंधर, 13 नवंबर 2025: एक गारमेंट फर्म ने कपड़ा व्यापारी से 1.20 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। व्यापारी ने आरोप लगाया की फर्म वाले माल ले गए लेकिन पैसे नहीं दिए। व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की। दो साल की जांच के बाद इलाका पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
अंकुश निटिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अंकुश अरोड़ा ने बताया कि 2021-22 में उन्होंने प्रतीक दीवान, नरेश कुमार और कनव जैन को 1.20 करोड़ का कपड़ा दिया। आरोपी गर्मी और सर्दी के माल तैयार करते थे।
आरोपियों ने कपड़ा लिया उसका माल बनाया और बेच दिया। लेकिन अंकुश की फर्म का कर्ज नहीं चुकाया, न माल लौटाया और न पैसे दिए।
अंकुश ने कई बार पैसे मांगे लेकिन आरोपी ने इनकार किया और उल्टा धमकियां दीं।
जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने कहा पहले तीनों पार्टनर थे। अब अलग-अलग काम करते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ये भी देखे: ऑनलाइन स्कूल वैन खरीदने के नाम पर व्यक्ति से 5.5 लाख की ठगी