निठारी हत्याकांड का आरोपी सुरेंद्र कोली जेल से रिहा, 16 साल बाद आया जेल से बाहर

by Manu
निठारी हत्याकांड

लखनऊ, 13 नवंबर 2025: निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से बाहर आ गया है। 2006 की सिलसिलेवार हत्याओं से जुड़े आखिरी लंबित केस में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बुधवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर रिहाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोली को रिहा कर दिया गया है।

कोली नीली शर्ट काली पैंट और गहरे नीले जैकेट में जेल से निकला। उसके वकील साथ थे। परिवार के लोग गेट पर उसे लेने आए थे। कोली ने बाहर इकट्ठे मीडिया से बात करने से मना कर दिया। रिहाई के बाद उसे कहां ले जाया गया यह अभी साफ नहीं है।

क्या है निठारी हत्याकांड?

निठारी कांड 2006 में सामने आया। नोएडा के सेक्टर 31 में मोनिंदर सिंह पंधेर के बंगले डी-5 के पीछे और नालियों से कंकाल खोपड़ियां और हड्डियां बरामद हुईं। सह आरोपी पंधेर भी कई साल जेल में रहा। लेकिन बरी होने पर 20 अक्टूबर 2023 को रिहा हो गया।

चीफ जस्टिस जस्टिस बीआर गवई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने मंगलवार को फैसला सुनाया। 15 साल की लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के आखिरी केस में कोली को बरी किया।

ये भी देखे: चंडीगढ़ में बच्ची रेप हत्याकांड में फांसी की सजा काट रहा कैदी अस्पताल से फरार

You may also like