17
अमेठी, 26 सितंबर 2025: यूपी के अमेठी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां लगी पुरानी X-रे मशीन में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर टेक्नीशियन बुरी तरह झुलस गए। सहकर्मियों ने फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।
राजेश ने बताया कि वे सुबह ही दो मरीजों की जांच पूरा कर चुके थे। जैसे ही तीसरे मरीज का एक्स-रे शुरू किया, तभी मशीन से करंट का तेज झटका लगा। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन जलने के घाव गंभीर हैं। यह मशीन करीब 30 साल पुरानी है, और रखरखाव की कमी से ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, सदमे में परिवार