17
चलौंठी, 26 सितंबर 2025: राजधानी के चलौंठी इलाके से एक ऐसी खबर आई है। करीब 25 साल की नवविवाहित महिला निशा ने गुरुवार शाम को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना की भनक लगते ही संजौली थाने की पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जांच शुरू कर दी, लेकिन न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही परिजनों या मायके वालों की ओर से कोई शिकायत दर्ज हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल सब कुछ सामान्य लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
ये भी देखे: शिमला के ठियोग में 14 साल की नाबालिग को शराब पिलाकर यौन शोषण, POCSO के तहत केस दर्ज