विमल नेगी मौत मामले में निलंबित एएसआई पंकज शर्मा को एक दिन के रिमांड पर भेजा

by Manu
लुधियाना दुष्कर्म केस पर कोर्ट का फैसला

शिमला, 15 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। निलंबित एएसआई पंकज शर्मा को सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी 10 मार्च को अचानक लापता हो गए थे। आठ दिन बाद 18 मार्च को उनका शव गोबिंद सागर झील से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 23 मई 2025 को केस सीबीआई को सौंपा गया।

ये भी देखे: हिमाचल CM सुक्खू ने भाजपा को दी खुली चुनौती- ”पेखुबेला सोलर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार…”

You may also like