पहलगाम हमले में चेन्नई से गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर NIA की छापेमारी, बिहार में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

by Manu
NIA

कटिहार, 08 सितंबर 2025: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में बिहार के सेमापुर ओपी क्षेत्र के बालू घाट, दुर्गापुर में सोमवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई चेन्नई से गिरफ्तार संदिग्ध मोहम्मद एकलाख की निशानदेही पर की गई। मो. एकलाख, जो मूल रूप से बालू घाट, सेमापुर का निवासी है, कई वर्षों से चेन्नई में राजमिस्त्री का काम करता था। एनआईए ने हाल ही में उसे पहलगाम हमले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान मो. एकलाख के मोबाइल चैट से एनआईए को पाकिस्तान से संबंधों के सबूत मिले हैं। उससे पूछताछ और चैट के आधार पर एनआईए की टीम बालू घाट, दुर्गापुर पहुंची और मोहम्मद इकबाल के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। इसके अलावा, मो. इकबाल की निशानदेही पर पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद मुबारक और नूर हासिम के घरों पर भी छापेमारी की गई। इन दोनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी देखे: NIA का बड़ा एक्शन, डंकी के जरिए अमेरिका भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 2 आरोपी गिरफ्तार

You may also like