UP News: किसानों को इस दिन मिलेगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

by Nishi_kashyap
पीएम किसान योजना

यूपी,15 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश से किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार प्रदेश के सभी किसानों को है। सभी के मन में सवाल है की ये क़िस्त कब मिलेगी ? फरवरी के आखिरी हफ्ते में योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी। अब किसानों को बीसवीं क़िस्त का इंतजार है।

इस दिन मिलेगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM नरेंद्र मोदी आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस सप्ताह बिहार के दौरे पर रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PM मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं।

कितना मिलेगा पीएम किसान योजना की किस्त का पैसा ?

इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएँगे। अक्सर ऐसा देखा जाता है की पीएम मोदी किसानों की किस्त किसी विशेष मौके या सार्वजनिक मंच पर जारी करते हैं।

यह भी पढ़े: UP Board: इस दिन होगी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा, यूपी बोर्ड ने जारी किया अपडेट

You may also like