28
पंजाब, 06 जुलाई 2025: पंजाब में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पूरे पंजाब में गर्मियों की छुट्टियाँ ख़त्म होने के बाद स्कूल खोले जा चुके है। इसी बीच पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में 7 जुलाई की छुट्टी को लेकर संदेह बना हुआ है।
बता दें कि मुहर्रम के चलते छुट्टी घोषित की गई है पर ये छुट्टी चाँद दिखने के आधार पर 6 या 7 जुलाई को होगी। यदि 6 जुलाई को चाँद नहीं दिखाई देता तो 7 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश का रहेगा।
इसके अलावा पंजाब में मुहर्रम पर आरक्षित अवकाश रखा गया है और अगर चांद सोमवार 7 जुलाई को दिखता है तो जिलों के DC के आदेशों के बाद 7 जुलाई को अवकाश घोषित किया जा सकता है। इसे लेकर DCs के फैसले का इंतजार बाकी है।
यह भी पढ़े: एसिड अटैक पीड़ितों को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जारी हुई बड़ी अपडेट