अगले 3 घंटे रहें सावधान! पंजाब के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
अलर्ट

पंजाब, 06 जुलाई, 2025: पंजाब में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के इस दौर के बिच ही लोगों के आज सुबह फोन बजने लगे और बारिश अलर्ट के मैसेज आना शुरू हो गए।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से संपर्क करें।

बताया जा रहा है की अगले 3 घंटों में शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन, पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। इसके अलावा लोगों को किसी भी इमरजेंसी में 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: Haryana News: 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

 

 

 

You may also like