Ballia News: तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

by Nishi_kashyap
दर्दनाक मौत

बलिया,30 जून 2025: उत्तरप्रदेश के बलिया से एक दर्दनाक घटना का बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की रविवार की शाम बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंहिया छपरा गाँव में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे गाँव को उदास कर दिया। गाँव निवासी अंजनी सिंह के पुत्र अंश सिंह (11) की तालाब में डूबने कारण मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंश अपने दोस्तों के साथ गाँव में तालाब के किनारे खेल रहा था, उसी दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। उसे डूबता देख उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे। कुछ युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर अंश को पानी से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। और पूरे गाँव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़े: Weather Update: बौछारों की उम्मीद लगाए बैठे लोग, लेकिन नहीं हो रही बारिश

 

You may also like