Punjab News: गैंबलिंग के खिलाफ पंजाब पुलिस की सख़्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Nishi_kashyap
गैंबलिंग

लुधियाना,29 जून 2025: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की शहर में दड़ा सट्टा खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बतादें की पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 6920 रुपए की नगदी जब्त की है।

पहला मामला थाना जोधेवाल का है, जहाँ पुलिस ने गुरदीप सिंह मोहल्ला वालिया बिहार निवासी को हिरासत में लिया है। वह दड़ा सट्टे की पर्चियाँ भर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 4920 रुपए नकद जब्त किए हैं। जाँच अधिकारी थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला थाना पीएयू इलाके का है, जहाँ पुलिस ने दो आरोपियों संजीव कुमार (निवासी ऋषि नगर) और नरेश कुमार (निवासी सलेम टाबरी) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2000 रुपए की नकदी बरामद की गई है। जाँच अधिकारी थानेदार हरचरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ भी गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे अवैध कामों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: Haryana News: यात्रियों को राहत ! हरियाणा में इस रूट पर बस किराया हुआ कम

You may also like