20 rupee notes: आरबीआई का बड़ा फैसला, जल्द ज़ारी होंगे 20 रुपये के नए नोट

by Nishi_kashyap
नए नोट

नई दिल्ली, 23 जून 2025: 20 रुपये के नोट से संबंधित बड़ी जानकारी सामने आई है यदि आप ये सोच रहे हैं कि 20 रुपये के नोट अब बंद होने वाले हैं, तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। जानकारी के लिए आपको बतादें की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है की वह बहुत जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। लेकिन इसका पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पुराने नोट भी पूरी तरह वैध रहेंगे।

नए नोट में होंगे ये बदलाव

RBI ने ये स्पष्ट किया है कि नए नोटों में सिर्फ एक ही बदलाव होगा, इन नोटों पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा साइज , नोट का रंग, डिज़ाइन और सिक्योरिटी फीचर्स में कोई भी बदलाव होगा।

साथ ही RBI का कहना है की यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी। जैसे ही नए नोट छपकर तैयार होंगे , वे धीरे-धीरे बाजार में आ जाएंगे। इस दौरान पुराने और नए दोनों तरह के नोट बाजार में एक साथ चलन में रहेंगे।

यह भी पढ़े: Breaking News: इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत तीन लोगों पर केस दर्ज़

You may also like