500रु निकालने पर ग्राहकों को मिले 1100रु ! ATM मशीन में हुई तकनीकी ख़राबी

by Nishi_kashyap
ATM

आगरा, 23 जून 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला बुद्धा गाँव में स्थित वन इंडिया बैंक के एटीएम (ATM) में तकनीकी खराबी हो गई। लोग जब एटीएम (ATM) से 500 रुपए निकालने लगे तो उन्हें 1100 रुपयेए मिलने लगे। यह खबर सुनकर गाँव वालों में अफरा-तफरी मच गई और लोग एटीएम (ATM) से पैसा निकालने के लिए पहुँच गए।

पैसा निकालने पहुँचे दर्जनों लोग

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले यह गलती स्थानीय युवक सोनू ने पकड़ी। सोनू ने जब एटीएम (ATM) से 500 रुपए निकाले, तो मशीन ने उसे 1100 रुपए दे दिए, और उसके खाते से सिर्फ 500 रुपए ही कटे थे। उसे महसूस हुआ की कुछ गड़बड़ है, फिर उसने दोबारा ट्रांजैक्शन किया फिर से मशीन ने 500 रूपये की जगह 1100 रूपये दीए। जब सोनू ने इस बारे में गाँव वालों को बताया, तो यह खबर आग की तरह फैल गई, और दर्जनों लोग एटीएम (ATM) पर पहुँच गए। और सबने पैसे निकालने शुरू कर दिए।

तकनीकी खराबी का लोगों ने उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 से 60 लोगों ने इस तकनीकी खराबी का फायदा उठाया। सभी लोगों ने 500 रुपए निकालने पर 1100 रुपए प्राप्त हुए। लेकिन जब लोगों ने ज्यादा पैसे निकालने की कोशिश की (जैसे 1000 या 2000 रुपए), तो मशीन ने उतना ही अमाऊंट दिया जितना निकला जा रहा था। यानी तकनीकी खराबी केवल 500 रुपए पर ही हो रही थी।

पुलिस ने बंद करवाया एटीएम

पुलिस तक जब इसकी खबर पहुँची, तो मलपुरा थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुष्टि करने के लिए पुलिस ने जाँच के लिए एक युवक से ट्रांजैक्शन करवाया तो एटीएम में तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने एटीएम (ATM) का शटर गिरवा कर मशीन को बंद करवा दिया।

यह भी पढ़े: अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया विमान का मलबा जाँच के लिए पहुँचा एयरपोर्ट

You may also like