यमुनानगर, 22 जून 2025: हरियाणा के जगाधरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बतादें की जगाधरी की बीते दिन यानी शनिवार को दुर्गा गार्डन काॅलोनी से पॉलिथीन में लिपटा एक भ्रूण मिला है। कुत्ते इस भ्रूण को नोचते देखे गए। राहगीरों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। फ़िल्हाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।
दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने दी जानकारी
दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को वह कॉलोनी की गली के आगे से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कुत्तों का एक झुंड दिखाई दिया जो पॉलिथीन को खींच रहा था। जब उन्होंने उनके पास जाके देखा तो उसमें भ्रूण था। राकेश कुमार ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सुचना मिलते ही सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे।
मामले की जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। बताया जा रहा है की यह भ्रूण चार से पॉँच माह का हो सकता है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी (CCTV) खंगाल रही है। जिससे पता लग सके की यह किसने गिराया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: Punjab News: भारत सरकार ने बंद किया दल खालसा का इंस्टाग्राम अकाउंट