चंडीगढ़, 22 जून 2025: हरियाणा सरकार ने ने ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानव संसाधन विकास विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है की ग्रुप डी के पदों की जिला व खली पद की जानकारी भर्ती पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि जानकारी मिल सके कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं।
जुलाई के अंत में हो सकती है CET परीक्षा
दरअसल, राज्य सरकार का यह प्रयास ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने के लिए है। सीएम नायब सिंह सैनी ग्रुप डी के 7500 रिक्त पड़े पदों को भरने का ऐलान कर चुके हैं। इन पदों में से अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु करेगा। सीईटी जुलाई के आखिरी सप्ताह में हो सकता है।
यह भी पढ़े: Himachal News: छात्रों के लिए बड़ी ख़बर ! अब एक साथ कर सकेंगे छात्र दो डिग्रियाँ