UP News: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन मासूमों की मौत

by Nishi_kashyap
मौत

हरदोई, 22 जून 2025: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है बतादें की हरदोई जिले के एक गाँव में बीते दिन यानी शनिवार की शाम पानी भरे एक गड्ढे में डूबने के कारण तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची, और मामले की जाँच शुरू की।

खेलते-खेलते गाँव से बाहर जा पहुँचे बच्चे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टड़ियावाँ थानाक्षेत्र के लालपुर भैसरी गाँव में पिंटू नाम के शख्स का बेटा दुर्गेश (11 ) , कार्तिक (10 ) और पवनीश (12) शनिवार की शाम करीब 4 बजे घर से बाहर खेलने के लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे खेलते हुए गाँव के बाहर आम के एक बाग में जा पहुँचे, जहाँ एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।

अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गए तीनों मासूम

उन्होंने बताया की तीनों बच्चे अचानक उस पानी से भरे गड्ढे में गिर गए जिस कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रामीणों ने बच्चों को गड्ढे से निकाला और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेजा दिया है।

यह भी पढ़े:  Group D Recruitment: ग्रुप-D के ख़ाली पदों को जल्द भरेगी हरियाणा सरकार

You may also like