नई दिल्ली, 12 जून 2025: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बुधवार, 11 जून 2025 को एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 फाइनल के पहले दिन लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट लेकर हासिल किया।
अपना पांचवां ICC फाइनल खेल रहे मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल 11 विकेट लिए हैं, और इस आंकड़े में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है। उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम चार ICC फाइनल में 10 विकेट थे। स्टार्क ने शमी को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
ICC फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
11 विकेट मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
10 विकेट: मोहम्मद शमी (भारत)
8 विकेट: ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), रवींद्र जडेजा (भारत), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
WTC 2025 फाइनल के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम और रेयान रिकलटन को आउट किया। इसके साथ ही, मिचेल स्टार्क ICC नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके, ग्लेन मैक्ग्रा और मोहम्मद शमी के नाम नॉकआउट मैचों में 22-22 विकेट हैं।
ये भी देखे: WTC 2025 के विजेता को मिलेगा रिकॉर्ड पुरस्कार राशि, ICC ने किया घोषणा