बदायूं, 8 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दुखद घटना सामने आई है। बदायूं के जिला महिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में शनिवार के दिन जन्म के समय कम वजन होने की वजह से चार नवजात शिशुओं ने अपनी जवान गवाह दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारों नवजात को वेंटीलेटर की जरूरत थी, लेकिन महिला अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
शिशुओं की मौत में दो जुड़वां भाई भी शामिल
नवजात शिशुओं की मौत में चार जून को जन्मे दो जुड़वां भाई भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया की, “ बच्चों के परिजनों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी की यहाँ उचित इलाज की व्यवस्था नहीं है बच्चों को अलग जगह रेफर क़र दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया की किसी अन्य जगह रेफर कराने के लिए बच्चों के परिजन तैयार नहीं हुए। उन्होंने बताया की अभी और भी कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी जगह रेफर करने की दी थी सलाह
जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदुकांत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की ” चार बच्चों की हालत कम वजन होने के कारण गंभीर थी और उनका वजन 780 ग्राम से 1,100 ग्राम के बीच था वहीं जुड़वां बच्चों का वजन 1,150 ग्राम और 1080 ग्राम था।” डॉ. इंदुकांत वर्मा ने बताया कि जन्म के समय बच्चों का वजन बहुत कम था जिस कारण वो जीवित नहीं रह पाए। उन्होंने बताया कि बच्चों को उचित उपचार के लिए दूसरी जगह रेफर करने की सलाह दी गई थी लेकिन बच्चों के परिजनों बदायूं में ही उपचार के लिए ज़िद कर रहे थे।
यह भी पढ़े: UP Monsoon Update: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी में इस दिन होगी जमकर बारिश