कनाडा चुनाव में इस बार रिकार्ड 22 पंजाबी मूल के उम्मीदवार जीते, देखे लिस्ट

by Manu
कनाडा चुनाव

Canada Election 2025 Result: कनाडा के 28 अप्रैल 2025 को हुए संघीय चुनावों में रिकॉर्ड 22 पंजाबी मूल के उम्मीदवार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए, जो 2021 के 18 और 2019 के 20 की तुलना में वृद्धि दर्शाता है। कनाडा चुनाव में यह जीत पंजाबी समुदाय की कनाडाई राजनीति में बढ़ती भागीदारी को दिखाता है।

इस में से कुछ जीत की बात करे तो ब्रैम्पटन नॉर्थ से लिबरल रूबी सहोता ने कंजर्वेटिव अमनदीप जज को हराया। वही लिबरल उम्मीदवार मनिंदर सिद्धू ने ब्रैम्पटन ईस्ट से कंजर्वेटिव उम्मीदवार बॉब दोसांझ को हराया।

इसके अलावा ब्रैम्पटन सेंटर से लिबरल उम्मीदवार अमनदीप सोही ने तरन चहल को हराया। कंजर्वेटिव उम्मीदवार सुखदीप कांग ने ब्रैम्पटन साउथ से लिबरल उम्मीदवार सोनिया सिद्धू को हराया। ब्रैम्पटन वेस्ट से कंजर्वेटिव उम्मीदवार अमरजीत गिल ने मौजूदा मंत्री कमल खेरा को हराया।

कनाडा चुनाव में जीते हुए पंजाबी मूल के उम्मीदवारों की सूची

ओकविले ईस्ट से अनीता आनंद

वाटरलू से बर्दिश चैगर

डोरवल लाचिन से अंजू ढिल्लों

सरे न्यूटन से सुख धालीवाल

मिसिसागा माल्टन से इक्विंदर सिंह गहीर

सरे सेंटर से रणदीप सराय

फ्लीटवुड पोर्ट केल्स से गुरबक्स सैनी

रिचमंड ईस्ट स्टीवेस्टन से परम बैंस

कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं:

कैलगरी ईस्ट से जसराज हॉलन

कैलगरी मैकनाइट से दलविंदर गिल

कैलगरी स्काईव्यू से अमनप्रीत गिल

ऑक्सफोर्ड से अर्पण खन्ना

एडमॉन्टन गेटवे से टिम उप्पल

मिल्टन ईस्ट से परम गिल

एबॉट्सफ़ोर्ड साउथ लैंगली से सुखमन गिल

एडमॉन्टन साउथईस्ट से जगशरण सिंह महल

विंडसर वेस्ट से हर्ब गिल

लिबरल पार्टी की जीत

मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल्स ने 158 सीटें जीतीं और 10 अन्य में आगे हैं, जिससे उन्हें चौथी बार सरकार बनाने का मौका मिला। हालांकि, यह एक अल्पमत सरकार हो सकती है, क्योंकि 172 सीटों की बहुमत सीमा तक पहुंचना अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी देखे: Canada Election 2025: कनाडा चुनाव में मार्क कार्नी आगे, लिबरल पार्टी को बहुमत

You may also like