पंजाब में हिमाचल की बस सेवाएं फिर शुरू, यात्रियों को राहत

by chahat sikri
पंजाब में हिमाचल की बस सेवाएं फिर शुरू

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2025: पंजाब में रात्रि ठहराव वाली हिमाचल प्रदेश की 20 सरकारी बसें आज से फिर चलने लगी हैं। आपको बता दें कि मार्च के तीसरे सप्ताह में एचआरटीसी बसों पर हमले और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जाने के बाद राज्य सरकार ने 21 मार्च को 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी थीं।

जिन रूटों पर आज बस सेवाएं बहाल हो रही हैं, वे बसें रात को पंजाब के विभिन्न शहरों में रुकती हैं और सुबह हिमाचल के विभिन्न शहरों में लौटती हैं। इनके बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज से यात्री परिवहन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

पंजाब पुलिस ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश सरकार को राज्य में बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इसके साथ ही दिन में हिमाचल से पंजाब जाने वाली करीब 200 बसें पहले की तरह चलती रहीं।

पंजाब में हिमाचल की बसों पर हमला

आपको बता दें कि मार्च महीने में पंजाब में हिमाचल की 7 से ज्यादा सरकारी बसों में तोड़फोड़ की गई थी और उन पर भिंडरावाले के पोस्टर लगाए गए थे।

दोनों राज्यों के बीच बढ़ते तनाव का मुद्दा हिमाचल विधानसभा में भी उठाया गया।

तब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की जिसमे उन्होंने पंजाब में हिमाचल की बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हिमाचल की बसों पर हमला करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें: वरुण और डेविड धवन की जोड़ी फिर साथ

You may also like