प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

हिसार, 14 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे में वह हिसार और यमुनानगर जाएंगे व हरियाणा को कई सौगात देंगे। बता दें कि पीएम मोदी सुबह सवा 10 बजे हरियाणा के हिसार पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने हरियाणा दौरे पर पहुंचे और हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह राज्य के विकास में एक नया कदम है।हिसार एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गर्मजोशी से किया। उन्होंने पीएम मोदी को कमल के फूल, गेहूं की बालियां और हरियाणवी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पीएम मोदी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की।

विकास की रोशनी हर नागरिक तक पहुंचे : सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 14 अप्रैल को राज्य का दौरा राज्य के लिए विकास के एक नये अध्याय की शुरुआत करेगा। सीएम सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है। एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना है कि विकास की रोशनी हर नागरिक तक पहुंचे और हमारा देश आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ता रहे।’’ सैनी ने कहा कि केंद्र के सक्रिय सहयोग से हरियाणा सरकार जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिसार से अयोध्या (सप्ताह में दो बार) और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण छलांग साबित होंगी।

You may also like