अरब सागर से 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

by TheUnmuteHindi
अरब सागर से 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

अहमदाबाद, 14 अप्रैल : भारत में ड्रग्स तस्करी का कारोबार बढ़ रहा है। भारत आने वाली ड्रग्स के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से की खप्त लोकल मार्केट में होती है, लेकिन बाकी 60 प्रतिशत ड्रग्स भारत से अरब और अफ्रीका जा रही है। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने एक बड़े संयुक्त अभियान में अरब सागर से करीब 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1,800 करोड़ रुपए बताई गई है। तस्करों ने तटरक्षक पोत को देखकर मादक पदार्थ को समुद्र में फेंक दिया और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की ओर भाग गए। तटरक्षक बल की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है। मामले की विस्तृत जांच गुजरात एटीएस द्वारा की जा रही है।

हाल ही में पकड़ा था बड़ा ड्रग रैकेट

जानकारी के अनुसार ड्रग सिंडिकेट (गिरोह) मुख्य रूप से पैडलर्स (खुदरा सप्लायर्स) आधारित होता है। सप्लाई के बाद सिंडिकेट चैनल से बाहर हो जाता है। आगे ड्रग बेचने का मुनाफा पैडलर्स के पास होता है। भारत से ऑस्ट्रेलिया में सप्लाई हो रही है। हाल में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारत से कनेक्शन वाला बड़ा ड्रग रैकेट पकड़ा था।

You may also like