पटियाला, 1 अप्रैल : श्री अकाल तख्त साहिब से बनी भर्ती कमेटी का काफिला मीटिंगों के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है। आज पांच मैंबरी भरती कमेटी का काफिला पंथक धरती पटियाला पहुंचा। आज के बड़े पंथक इक_ में पांच मैंबरी भरती कमेटी के मैंबर सरदार मनप्रीत सिंह इयाली, जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, जत्थेदार इकबाल सिंह झून्दां, जत्थेदार संता सिंह उमैदपुर और बीबी सतवंत कौर, सुरजीत सिंह रखड़ा खास तौर पर पहुंचे। भर्ती कमेटी के काफिले में हर रोज जुडऩे वाले परिवारों की संख्या बढ़ रही है, आज के इक_ में सतवीर सिंह टौहड़ा ने खास तौर पर हाजिरी भरते हुए, पांच मैंबरी भरती कमेटी में भर्ती करने का अहद लिया।
मनप्रीत सिंह इयाली ने संगत के मुखातिब होते आज की दरपेश समस्याओं का कारण कमजोर पड़ी अगुवाई को करार दिया और कहा कि हमारी लीडरशिप समय की साथी बन ही नहीं पाई। हम अपनी सरकारों समय पर भी गलतियां करते रहे और समय के साथ वर्करों की भावनाओं को समझ ही नहीं सके। पार्टी वनमेन शो बनकर रह गइ्र। बार बार निवेदन करने पर भी हम किसानी मसले व अन्नदाता का भरोसा नहीं जीत सके। बरगाड़ी की बड़ी अफसोसजनक घटना ने हमारे से पंथक वोट को तोड़ा और किसानी आंदोलन के किए विरोध ओर भाजपा की हिमायत ने हमारे से किसानी की वोट तोड़ी, हमारी राजसी कक्षा के दो बड़े ध ुर हैं, जो समय समय पर हमारे से दूर हुए।
सरदार इयाली ने राज्य के किसानों को, राज्य के किसान नेताओं को, किरतियों मजदूरों, व्यापारी वर्ग, दुकानदारों और मुलाजिम वर्ग से अपील की आओ, अपने हक हकों की रक्षा करने वाली अपनी पक्ष को मजबूत करें। इसके साथ ही सरदार इयाली ने मरहूम जत्थेदार गुरचरन सिंह टौहड़ा को याद करते कहा कि, आज पंथक इकठ गवाही भरता है, आज भी पटियाला जिले के वर्कर जत्थेदार साहिब की सोच को समर्पित हैं और पहरा दे रहे हैं।
जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि आज जिस दुविधा में पंजाब फंस चुका है, उस दुविधा को निकालने की शक्ति सिर्फ और सिर्फ शिरोमणि अकाली दल के पास है। जत्थेदार वडाला ने कहा कि आज अपने आप को अकाली कहलवाने का दावा करने वाली लीडरशिप खुद श्री अकाल तख्त साहिब जी के आदेशों से भगौड़ा हो चुकी है, जिस लीडरशिप ने हमारी संस्थाओं की रक्षा करनी थी वह लीडरशिप ख़ुद संस्थाओं सिधांतों को कमजोर कर रही है। जत्थेदार वडाला ने नौजवानों, खास कर पंथ प्रसत लोगों को निवेदन किया कि, आगामी एसजीपीसी चुनाव में आगे आकर पंथ प्रसत लोगों को चुनेें।
जत्थेदार इकबाल सिंह झून्दा ने कहा कि हम वर्करों की भावनाओं को कभी समझ नहीं सके। हम पिछली पांच चुनाव इस कारण हारे क्यों कि हमारे वर्कर हमें फैसले वर्करों की भावनाओं के साथ लेने के लिए कहते रहे परन्तु अफसोस कि हमारी लीडरशिप ने भावनाओं को हर बार तिलांजली दी। जत्थेदार झून्दां ने कहा कि, सब से बड़ा पतन पार्टी के संगठन और मजबूत नेतृत्व न रहना था, पार्टी प्रधान का पद और मुख्य मंत्री का पद एक ही व्यक्ति विशेष के लिए रहना हमारी गिरावट का कारण रहा। जत्थेदार झून्दां ने नौजवानी से अपील की कि आओ अपने हकों, अपनी आवाज को बुलंद करें।
जरूरत है पंथ प्रसत लीडरशिप की
जत्थेदार संता सिंह उमैदपुर ने खालसाई रूप को पेश करते श्री अकाल तखत साहिब से आई आवाज, खालसा पंथ जिंदाबाद का नायरा लगाते कहा कि, आज जरुरत है हमें पंथ प्रसत, पंजाब प्रसत सोच वाली लीडरशिप को आगे ले कर आऐं। जत्थेदार उमैदपुर ने कहा कि जो सिख श्री अकाल तखत साहिब से आए आदेशों को कबूल नहीं करता उसे सिख कहलवाने की कोई नैतिक हक नहीं है। बीबी सतवंत कौर की तरफ से अपने संबोधन में नौजवानी को सिखी के धुरे श्री अकाल तख्त साहिब के साथ जुडऩे की अपील करते कहा कि आज समय की जरूरत है कि हम अपने अकीदे के साथ जुड़ें। हमारे अकीदे पर जिस तरह तोपों, टैंकों के साथ हमले हुए, आज के दौर में हमारे सिद्धांतों पर हमला किया गया है। बीबी सतवंत कौर ने कहा कि यह भी दुख की बात है कि सिद्धांतों पर हमला करने वाले कोई अन्य नहीं बल्कि हमारे अपने ही हैं, जो अपने निजी हितों, स्वार्थों के लिए हमारी संस्थाओं, सिधांतों पर हमला कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमें सिद्धांतों की लड़ाई लडऩे के लिए आगे आना पड़ेगा।
पांच मैंबरी कमेटी का किया धन्यवाद
सरदार सुरजीत सिंह रखड़ा की तरफ से अपने धन्यवादी भाषण दौरान कहा जहां हाजिर पांच मैंबरी भरती कमेटी का विशेष के तौर पर धन्यवाद किया गया वहां ही हाजिर संगत की आमद को शिरोमणि अकाली दल के उज्जवल भविष्य की निशानी करार दिया। सरदार रखड़ा ने कहा कि अतीत में बहुत बड़ी गलतियां हुई, हम मजबूती के साथ आवाज नहीं उठा सके, इस लिए आज हम समुचे रूप में वर्करों से माफी भी मांगते हैं।
पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने जिला पटियाला की राजनैतिक धरातल का हवाला देते कहा कि, पटियाला की धरती ने हमेशा ही इतिहास रचा है, आज भी इतिहास बनाया है। सरदार प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि आज वर्करों ने के जोश ने इस बात का सबूत पेश किया है कि पांच मैंबरी भरती कमेटी शिरोमणि अकाली दल की मजबूती का आधार बनेगी। मंच संचालन की जिम्मेदारी सरदार चरनजीत सिंह बराड़ ने निभाई, इस मौके हलका सनौर से इंचार्ज भुपिन्दर सिंह शेखूपुर, रणधीर सिंह रखड़ा, सतविन्दर सिंह टौहड़ा, जरनैल सिंह करतारपुर, हरी सिंह नाभा, तेजिन्दर पाल सिंह संधू, हरिन्दर पाल सिंह टौहड़ा, कपूर चंद बांसल पूर्व नगर कौंसिल प्रधान, सुखजिन्दर सिंह राणा सेखों, अशोक मोदगिल्ल, धर्म सिंह, गुरमीत सिंह कोट, इन्द्रजीत सिंह रखड़ा, हरप्रीत सिंह सरपंच, जसवीर सिंह पूर्व सरपंच, सुखविन्दर सिंह, जगतार सिंह संधू, अमरजीत सिंह गुराया, डाक्टर बहादुर, बब्बू घगा, बलदेव सिंह चेयरमैन, बहादुर सिंह टौहड़ा समेत बड़ी संख्या में वर्कर उपस्थित हुए।