किसान जहां बैठे, वहां अपना संघर्ष जारी रखेंगे : जोगिंदर उगराहां

फिलहाल चंडीगढ़ होने वाला मार्च किया स्थगित

by TheUnmuteHindi
किसान जहां बैठे, वहां अपना संघर्ष जारी रखेंगे : जोगिंदर उगराहां

किसान जहां बैठे, वहां अपना संघर्ष जारी रखेंगे : जोगिंदर उगराहां
फिलहाल चंडीगढ़ होने वाला मार्च किया स्थगित
चंडीगढ़, 6 मार्च : गत दिवस किसानों द्वारा चंडीगढ़ कूच को लेकर किए गए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद आज भी किसानों के कई स्थानों पर धरने जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा प्रबंध करके उनको रोका जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में देर रात घर से धरने पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि चंडीगढ़ में होने वाला औपचारिक मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान जहां भी बैठे हैं अपना संघर्ष जारी रखेंगे और हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई के बाद बैठक में पक्के मोर्चे को लेकर फैसला लिया जाएगा। घराचों के पास सडक़ के किनारे किसानों का धरना आज भी जारी है। धरने पर प्रदेश नेता जनक सिंह भुटाल, प्रदेश प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़, संगरूर जिला प्रधान अमरीक सिंह गंटुआं, दरबारा सिंह छाजला, बाल सिंह ढीडसा, दर्शन घलालीवाला, जिला मानसा नेता जोगिंदर सिंह दयालपुरा और विभिन्न जिलों व ब्लॉकों के प्रधान समेत अन्य नेता मौजूद है। इसलिए किसानों द्वारा सडक़ों के किनारे धरने जारी किए हुए हैं।

You may also like