मरन व्रत के 100 दिन पूरे : डलेवाल के हक में देश भर में किसानों ने की भूख हड़ताल
– मरन व्रत पर बैठे डलेवाल की हालत नाजुक
– पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तामिलनाडु, करनाटक में भी किसानों ने की भूख हड़ताल
पटियाला, 6 मार्च : खनौरी मोर्चे पर आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरन व्रत के 100 दिन पूरे हो गए हैं। डलेवाल के हक में आज देश भर में बड़ी संख्या में किसानों ने जिला और तहसील स्तर पर संकेतिक भूख हड़ताल की। खनौरी किसान मोर्चे, शंभू मोर्चे और रत्नापुरा मोर्चे पर आज सैंकड़ों किसानों ने एक दिन के लिए संकेतिक भूख हड़ताल की, इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तामिलनाडु, करनाटक में भी किसानों ने बड़े स्तर पर संकेतिक भूख हड़ताल की। किसान नेताओं ने कहा कि सिर्फ 100 घंटे भूखे रहनेके साथ व्यक्ति की हालत बिगड़ जाती है। परन्तु जगजीत सिंह डल्लेवाल जी मजबूत इरादों वाले हैं और 100 दिनों से मरन व्रत पर रहने के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने कहा कि आज एमएसपी गारंटी कानून की गूँज गलियों से ले कर पार्लियामेंट तक सुनाई दे रही है, यह सब वाहेगुरू की कृपा के साथ ही संभव हुआ है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खुद कुछ नहीं किया। किसान नेताओं ने कहा कि चाहे हमारे देश को दुनिया का सब से बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है परन्तु पिछले 100 दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का सत्याग्रह चल रहा है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया और अब भी यह किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि जिस तरहचंडीगढ़ कूच के प्रोगराम के मद्देनजर पंजाब में किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, वह अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सभी नजरबंद किसान नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए और किसानों के मसले बातचीत के द्वारा हल किये जाने चाहिए।
मरन व्रत के 100 दिन पूरे : डलेवाल के हक में देश भर में किसानों ने की भूख हड़ताल
मरन व्रत पर बैठे डलेवाल की हालत नाजुक
125