हरियाणा के मुख्य सचिव के तौर पर अनुराग रस्तोगी ने संभाला पदभार
चंडीगढ़, 20 फरवरी : हरियाणा के मुख्य सचिव के तौर पर वर्ष 1990 बैच के आईएएस अनुराग रस्तोगी को नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उन्होंने चंडीगढ़ में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अनुराग रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में सरकार एक जुलाई से नई नियुक्ति करेगी। अनुराग रस्तोगी हरियाणा के पहले ऐसे आईएएस हैं जिन्होंने मुख्य सचिव का पद दूसरी बार ग्रहण किया है। एक नवंबर 1966 को हरियाणा गठन के समय सरूप कृष्ण हरियाणा के पहले मुख्य सचिव थे। अनुराग रस्तोगी वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अनुराग रस्तोगी आजकल बजट बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार ने अधिकारियों की वरिष्ठता की बजाय अनुराग रस्तोगी के अनुभव को ज्यादा महत्व दिया है। बता दें कि हरियाणा के निवर्तमान मुख्य सचिव डा. विवेक जोशी की हाल ही में भारत के चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई है। 1989 बैच के आइएएस डा. विवेक जोशी समय से पूर्व वीआरएस लेकर चुनाव आयोग में चले गये हैं।
हरियाणा के मुख्य सचिव के तौर पर अनुराग रस्तोगी ने संभाला पदभार
114