गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में भक्त रविदास जी का जन्म दिवस मनाया
भगत रविदास जी के जन्म दिवस मौके गुरमति समागम करवाया गया
पटियाला : शिरोमणि कमेटी प्रबंध अधीन गुरुद्वारा साहिबान में भगत रविदास जी का जन्म दिवस संगतों द्वारा गुरु घर नतमस्तक होकर श्रद्धा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में भगत रविदास जी के जन्म दिवस मौके गुरमति समागम करवाया गया। इस दौरान रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा हजूरी कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी श्रवण द्वारा संगतों को निहाल किया। गुरमति समागम दौरान हैड गं्रथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह ने मानवता के भले के लिए अरदास की। इसी तरह गुरुद्वारा मोती बाग साहिब व गुरुद्वारा खेल साहिब में संगतों ने गुरु घर माथा टेका।
गुरमति समागम दौरान शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षसह बडूंगर ने संगतों को भगत रविदास जी के जन्म दिवस की संगतों को बधाई देते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भगत रविदास जी की बाणी समुची मानवता का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा किभगत रविदास जी ने हमेशा सामाजिक बराबरी, जात पात, ऊच नीच से ऊपर उठकर जीवन जांच की प्रेरणा दी है। प्रो . बडूंगर ने कहा कि आज जरूरत है कि भगत रविदास जी की शिक्षाओं पर चलकर सामाजिक भलाई के कार्य किए जाएंग ताकि समुची मानवता का कल्याण हो सके।
इस मौके गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में आज के एतिहासिक दिवस पर पांच प्यारों से 75 के करीब प्राणियों ने खंडे बाटे की पाहुल प्राप्त की। अमृत की दात हासिल करने वालों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला व नौजवान आदि शामिल थे।
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में भक्त रविदास जी का जन्म दिवस मनाया
भगत रविदास जी के जन्म दिवस मौके गुरमति समागम करवाया गया
112