आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लगाए भाजपा पर नकदी बांटने के आरोप
कहा, अपना वोट 1100 रुपए या एक साड़ी हेतु ना बेचें
नई दिल्ली, 25 जनवरी : दिल्ली में विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोने की चेन, साडिय़ां, जूते एवं नकदी बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मतदाताओं से पैसों और उपहारों के जरिये उनके वोट हासिल करने की कथित रूप से की जा रही कोशिश से बचकर रहने की अपील की। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कहा,‘‘यह आपका पैसा है; पैसे ले लीजिए। लेकिन अपना वोट 1,100 रुपए या एक साड़ी के लिए मत बेचिए। आपका वोट अमूल्य है। उन्होंने उनसे इन चीजों के बजाय लोकतंत्र को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। उन्होंने मतदाताओं को उनके वास्ते वोट का अधिकार हासिल करने के लिए बी आर आंबेडकर के संघर्ष की याद दिलाई। आप संयोजक ने कहा, ‘‘अगर हमारे वोट खरीदे जा सके, तो हमारा लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। केवल अमीरों का शासन होगा। किसी को भी वोट दें, लेकिन पैसे बांटने वालों को नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना वोट सिर्फ उस पार्टी को देना चाहिए जो उनके लिए कार्य करती है।
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लगाए भाजपा पर नकदी बांटने के आरोप
कहा, अपना वोट 1100 रुपए या एक साड़ी हेतु ना बेचें
68
previous post