मेयर गोगिया लंबे समय से शहर वासियों के लिए दिन रात कर रहे कार्य : राहुल मेहता

पार्टी ने पुराने वालंटियर व कार्यकर्ता को सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी

by TheUnmuteHindi
मेयर गोगिया लंबे समय से शहर वासियों के लिए दिन रात कर रहे कार्य : राहुल मेहता

मेयर गोगिया लंबे समय से शहर वासियों के लिए दिन रात कर रहे कार्य : राहुल मेहता
– पार्टी ने पुराने वालंटियर व कार्यकर्ता को सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी
पटियाला, 24 जनवरी : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राहुल मेहता ने कहा कि नगर निगम के नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया एक साधारण परिवार से संबंधित हैं और हर समय लोगों की सेवा में मौजूद रहते हैं, जिन्होंने पिछले लंबे समय में शहर वासियों की सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम किया। इसलिए आज पार्टी ने भी नगर निगम पटियाला के मेयर की जिम्मेदारी एक साधारण परिवार के पुराने वालंटियर को देकर साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी साधारण लोगों की पार्टी है, जो पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को पहल देती है।
आप नेता राहुल मेहता ने नगर निगम पटियाला के मेयर की जिम्मेदारी कुंदन गोगिया को देने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, राज्य सभा मैंबर डा. संदीप पाठक, मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान और पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा का भी धन्यवाद किया। राहुल मेहता ने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, जोकि लोगों हेतु कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के इस फैसले ने पटियाला शहर में साल 2027 की विधानसभा चुनाव का रास्ता तैयार कर दिया है। पार्टी के इस फैसले से आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकताओं में उत्साह बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और फिर पंजाब में किए बेमिसाल काम किए हैं, जिसकी आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है। इसीलिए पंजाब के लोगों ने पंचायत और नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट डालकर कामयाब किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भी इसी तरह लोगों के लिए काम करती रहेगी। इसलिए लोगों का भी पूरा सहयोग आम आदमी पार्टी के साथ है।

You may also like