गांव हरदासपुर में विलेज हैल्थ सेनिटेशन कमेटी की हुई मीटिंग

लोगों को सेहत व योगा एक्टीविटी बारे किया गया जागरूक : हरिन्दर हरदासपुर

by TheUnmuteHindi
गांव हरदासपुर में विलेज हैल्थ सेनिटेशन कमेटी की हुई मीटिंग

गांव हरदासपुर में विलेज हैल्थ सेनिटेशन कमेटी की हुई मीटिंग
लोगों को सेहत व योगा एक्टीविटी बारे किया गया जागरूक : हरिन्दर हरदासपुर
पटियाला, 24 जनवरी : गांव हरदासपुर में विलेज हैल्थ सेनिटेशन कमेटी की मीटिंग एच.डब्ल्यू.सी हरदासपुर में सरपंच हरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आने वाली समस्याओं बारे विचार विमर्श किया गया और सेहत विभाग की अलग-अलग स्कीमों बारे भी अवगत करवाया गया। इसके अलावा सेहत केंद्र की साफ सफाई बारे भी चर्चा की गई।
इस मौके हरिन्दर सिंह हरदासपुर ने बताया कि आज मीटिंग में गांव के लोगों को सेहत सुविधाएंं और योगा एक्टीविटी बारे बताया गया। गर्भवती औरतों को 3 महीने के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मोटीवेट किया गया। गर्भवती औरतों को अपने कम से कम चार चैकअप जरूर करवाने चाहिएं, जैसे बीपी, एचबी, आरबीएस आदि हर महीने करवाने के लिए बताया गया। इसके अलावा हर एक गर्भवती औरत को आयरन कैलशियम की गोलियां डिलीवरी से पहले और डिलवरी के बाद जरूर खाने के लिए कहा गया।
इस मौके कर्मजीत कौर चेयरमैन, हरजीत कौर सैक्ट्री, डा. नीलम कुमारी, मनप्रीत कौर, संदीप कुमार, राज रानी, रुपिन्दर कौर, बेअंत कौर, जसविंदर कौर, मनदीप कौर, जसविन्दर कौर, मनदीप कौर, हरिन्दर सिंह, गुरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like