कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो की बडी परेशानियां
आज दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा
नई दिल्ली, 6 जनवरी : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो की परेशानियां बढऩे लगी हैं। बता दें कि कनाडाई पीएम ट्रूडो आज, सोमवार, 6 जनवरी को अपनी लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के लीडर पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में उन्होंने या उनकी पार्टी ने कोई बयान नहीं दिया है, पर सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ट्रूडो के आज लिबरल लीडर के पद से इस्तीफा देने की पूरी संभावना है। जानकारी के अनुसार ट्रूडो ने अपनी कुर्सी छोडऩे का फैसला किया है, और इस्तीफा सोमवार (6 जनवरी) को आ सकता है। माना जा रहा है कि भारत से पंगा ट्रूडो को भारीपड़ रहा है और इसी कारण कनाडा की में राजनीति भूचाल मच गया है। यह इस्तीफा लिबरल पार्टी में बढ़ती असंतोष और उनकी नेतृत्व क्षमता पर उठते सवालों के कारण होने वाला है। कनाडा में लिबरल पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसके कारण पार्टी के भीतर काफी विवाद उत्पन्न हो गए हैं।
पहले जैसा समर्थन नहीं मिल रहा पार्टी से
जानकारी के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों ने ट्रूडो के लिबरल लीडर के पद से इस्तीफा देने की वजह भी बताई है। सूत्रों के अनुसार ट्रूडो अगर आज इस्तीफा देते हैं तो इसके पीछे यह वजह नहीं है कि वह ऐसा मानने लगे हैं कि लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा का नेतृत्व करने के लिए वह सही व्यक्ति नहीं हैं। ट्रूडो अगर इस्तीफा देते हैं तो इसकी वजह यह होगी कि उनकी पार्टी की तरफ से उन्हें अब पहले जैसा समर्थन नहीं मिल रहा है।
कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो की बडी परेशानियां
आज दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा
130