डिप्टी कमिश्नर द्वारा पटियाला के विकास कामों का जायजा
– डी. सी. द्वारा पटियाला जिले में चल सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश
पटियाला : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पटियाला जिले में चल रहे अलग अलग प्रोजेक्टों के काम का जायजा लेते सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे करने यकीनी बनाए जाएं और चल रहे सभी कामों की पड़ाव वार टाइम लाइन निश्चित की जाए। मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, एस.डी.एम. समाना तरसेम चंद, नगर निगम संयुक्त कमिश्नर बबनदीप सिंह, सहायक कमिश्नर (ज) रिचा गोयल भी मौजूद थे।
डा. प्रीति यादव ने शहर निवासियों को 24 घंटे सातो दिन निर्विघ्न जल सप्लाई प्रॉजेक्ट, सडक़ों की मुरम्मत, ठोस कूड़ा प्रबंधन, मॉडल सब रजिस्ट्रार दफ्तर, नार्थन बाइपास, एस.टी.पी और डब्ल्यू.टी.पी, बरसातों के मौसम में बरसाती पानी के निकास के समस्या के हल के लिए किए जा रहे प्रयासों सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करते निर्देश दिए कि सभी चल काम बिना किसी देरी के मुकम्मल किए जाएं और जिन कार्यांे में एक से ज्यादा विभागों की शिरकत है, वह निरंतर मीटिंगें करके आपसी तालमेल के साथ कार्य की रफ्तार को और तेज किया जाए।डिप्टी कमिश्नर ने कहा की बरसातें के मौसम में पानी की निकासी की बड़ी समस्या रहती है, इसलिए नगर निगम, नगर सुधार ट्रस्ट और पी.डी.ए अपने अधीन पड़ते क्षेत्रों की अभी से ही पानी की निकासी की समस्या के लिए काम करना शुरू करें, जिससे लोगों को बरसातों के मौसम में किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा पटियाला के विकास कामों का जायजा
डी. सी. द्वारा पटियाला जिले में चल सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश
93