पंजाब लोक सेवा कमीशन ने सहायक टाऊन पलानर (ग्रुप ए) की 37 पोस्टों के लिए परिणाम घोषित
सांझी लिखित परीक्षा के लिए कुल 587 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था
पटियाला : पंजाब लोक सेवा कमीशन (पीपीएससी) ने स्थानीय सरकारें विभाग, पंजाब में सहायक टाऊन पलानर (ग्रु ए) की 37 पोस्टों के लिए अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह भरती नगर निगम, म्युनिसिपल कमेटियां, नगर पंचायतों और इम्पू्रवमैंट ट्रस्टों के लिए की गई हैं। पंजाब लोक सेवा कमीशन के चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख ने बताया कि 24 सितम्बर, 2023 को ली गई सांझी लिखित परीक्षा के लिए कुल 587 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था, जिसके बाद 31 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक हुई इंटरव्यू के लिए 49 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणी अनुसार मेरिट सूचियों को पीपीएससी की अधिकारत वैबसाईट222.श्चश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठपर अपलोड किया गया है। चेयरमैन औलख ने बताया कि सारी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग के साथ सम्पन्न हुई है।
पंजाब लोक सेवा कमीशन ने सहायक टाऊन पलानर (ग्रुप ए) की 37 पोस्टों के लिए परिणाम घोषित
सांझी लिखित परीक्षा के लिए कुल 587 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था
74