डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने रैन बसेरे का लिया जायजा

जरूरतमंदों के लिए जिले में रैन बसेरे उपलब्ध : डॉ. प्रीति यादव

by TheUnmuteHindi
डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने रैन बसेरे का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने रैन बसेरे का लिया जायजा
– जरूरतमंदों के लिए जिले में रैन बसेरे उपलब्ध : डॉ. प्रीति यादव
– कहा, ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोग रैन बसेरों का प्रयोग करें
पटियाला : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज श्री दुखनिवारन साहिब नजदीक बने रैन बसेरों का जायजा लिया। इस मौके उन्होंने कहा की पटियाला जिला प्रशासन ने जिले की सभी सब डिवीजनों अंदर जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरे बनाए हैं, जहां ठंड के इस मौसम में सडक़ों किनारे रातें गुजारने वाले बेघरे और जरूरतमंद लोगों को रात समय सोने के लिए बिस्तर और सिर पर छत्त समेत और जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस मौके उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों को कंबल बांटे।
डा. प्रीति यादव ने बताया की पटियाला शहर में तीन रैन बसेरे बनाए गए हैं, जिस में एक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब के नजदीक खंडा चौक नजदीक रैन बसेरा बनाया गया है। दूसरा श्री काली देवी मंदिर के नजदीक रैन बसेरा है और तीसरा पुराने बस अड्डे के पास रैन बसेरा बना हुआ है, जिनमें सभी बुनियादी सुविधाएंं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस मौके उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम बबनदीप सिंह और रेड क्रॉस के सचिव प्रितपाल सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने बताया जिले अंदर अलग-अलग शहरों में रैन बसेरे भी बनाए गए हैं, जिस तरह राजपुरा में टाउन हाल में रैन बसेरा स्थापित किया गया है, जहां की हरइन्दर सिंह फोन नंबर 98761- 90921 को नोडल अफसर लगाया गया है। समाना में नजदीक सीनियर सिटिजन होम में बनाया गया है, जहां सैनेटरी इंस्पेक्टर हरविन्दर कुमार, फोन 96460- 64512 को नोडल अफसर बनाया गया है।
जबकि नगर कौंसिल सनौर में रैन बसेरा कमेटी दफ्तर में बनाया गया है, जहां कुलदीप सिंह फोन नंबर 99884- 42919 को नोडल लगाया गया है, नगर पंचायत घगा में नाइट शेल्टर का नोडल गुरमेल सिंह फोन नंबर 98888- 07090 लगाया है, इसी तरह भादसों की वार्ड नंबर 8 में अनायब सिंह फोन नंबर 98885-18242 नाइट शेल्टर का नोडल लगाया है। इसी तरह घनौर में नाइट शेल्टर बना कर प्रितपाल शर्मा फोन नंबर 88377- 96063 को नोडल अफसर लगाया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अलग अलग शहरों में बने रैन बसेरों में स्नान के लिए गर्म पानी, फस्ट एड किट, साफ- सुथरे बिस्तरे, सी. सी. टी. वी. कैमरे, आर.ओ पानी, साफ सफाई, शौचालय के अलावा सुरक्षा का भी इंतजाम है।

You may also like