दिल्ली चुनावों में चेयरमैन अबलोवाल और उन की टीम ने जरनैल सिंह की अगुवाई में संभाला मोर्चा

आम आदमी दिल्ली में बड़ी जीत प्राप्त करेगी ; अबलोवाल

by TheUnmuteHindi
दिल्ली चुनावों में चेयरमैन अबलोवाल और उन की टीम ने जरनैल सिंह की अगुवाई में संभाला मोर्चा

दिल्ली चुनावों में चेयरमैन अबलोवाल और उन की टीम ने जरनैल सिंह की अगुवाई में संभाला मोर्चा
– आम आदमी दिल्ली में बड़ी जीत प्राप्त करेगी ; अबलोवाल
पटियाला : दिल्ली में विधान सभा चुनाव को ले कर जहां तैयारियां जोरों शोरोंं पर हैं, वहां आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल ने जरनैल सिंह की अगुवाई में पूरी तरह मोर्चा संभाला हुआ है और उन की तरफ से तिलक नगर में डोर टू डोर जाकर पार्टी हेतु प्रचार किया जा रहा है और अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।
इस मौके बातचीत करते सुरजीत सिंह अबलोवाल ने कहा कि आम अदामी पार्टी दिल्ली में बड़ी जीत प्राप्त करेगी क्योंकि लोग पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली में कितनी अच्छी तरह विकास हुआ है और आज भी लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस लिए लोग पूरी तरह जागरूक हो कर आप पार्टी के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार की तरफ से सरेआम लोगों के साथ धक्का किया जा रहा है और गुंडागर्दी की जा रही है, जिसका आप पार्टी की तरफ से डटकर मुकाबला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की बुरी नीतियां और बुरे कामों से भलीभांत अवगत हैं। इस लिए लोग पूरी तरह आप पार्टी के साथ हैं।
इस मौके पटियाला के नौजवान पार्षद वार्ड नंबर 10 से शिवराज सिंह विर्क भी नौजवानों के साथ दिल्ली में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोग पूरी तरह कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़े हैं क्योंकि लोगों के अंदर भाजपा को लेकर भारी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है। इस लिए दिल्ली में आप पार्टी की तरफ से रिकार्डतौड़ जीत प्राप्त की जाएगी। इस मौके पार्षद अशोक कुमार मानू, मनिन्दर सिंह बाठ, इंद्र खुखर, संजू सिंह झंडी, अमरिन्दर रंधावा, लाडी जैलदार, दलजिन्दर सिंह पप्पी, मलकीत लंबरदार, हरविन्दर सिंह मंगा, पुलकित बजाज आदि मौजूद थे।

You may also like