डॉ. मनमोहन सिंह की स्मारक को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने छिड़ी बहस

भाजपा ने राहुल गांधी पर बोला हमला

by TheUnmuteHindi
डॉ. मनमोहन सिंह की स्मारक को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने छिड़ी बहस

डॉ. मनमोहन सिंह की स्मारक को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने छिड़ी बहस
भाजपा ने राहुल गांधी पर बोला हमला
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन के बाद जहां उनका पूरे रिती रिवाजों अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी स्मारक को लेकर नई बहस छिड़ गई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांग की गई थी कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कद के अनुसार उनका अंतिम संस्कार ऐसी जगह पर किया जाए, जहां उनका स्मारक भी बनाया जा सके। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की सूचना प्रेषित किए जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न ढूंढऩा भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, यह भारत की राजनीति में एक नया निम्न स्तर है, जिसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। कांग्रेस पार्टी के कारण – हम उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए हैं जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार किया गया था… भाजपा का मानना है कि मृत्यु में गरिमा होनी चाहिए।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के टवीट को बताया शर्मनाक
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, खासकर राहुल गांधी – जिन्होंने दाह संस्कार के बारे में ट्वीट किया है, वह शर्मनाक है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद हमने कैबिनेट की बैठक में फैसला किया कि चूंकि वह प्रधानमंत्री थे और उनका कद बड़ा था – कैबिनेट ने कांग्रेस और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को एक पत्र लिखा – जिसमें कैबिनेट ने कहा कि हमें उनके नाम पर एक स्मारक बनाना चाहिए ताकि देश और दुनिया उन्हें उनके सकारात्मक कार्यों के लिए याद रखे। उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस की जमकर निंदा की है तथा कांग्रेस के बयान को राजनीति से प्रेरित भी बताया है।

You may also like