असम पुलिस ने की 3.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाईयां जब्त

आप्रेशन में चार लोगों को किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
असम पुलिस ने की 3.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाईयां जब्त

असम पुलिस ने की 3.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाईयां जब्त
आप्रेशन में चार लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : असम में गैर सामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा नकेल कसने का सिलसिला लगातार जारी है तथा किसी भी अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को बख्शा नहीं जा रहा है। आज असम पुलिस द्वारा करोड़ों की नशीली दवाईयां जब्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार असम में दो अलग-अलग अभियानों में लगभग छह करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्द की गईं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। गुवाहटी के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवानों ने शुक्रवार की रात पलटन बाजार के एक होटल में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 416 ग्राम हेरोइन जब्त की। इसकी कीमत 2.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसको जब्त करके आगे की जांच जारी है।
मुख्यमंत्री ने की अधिकारियों की प्रशंसा
इस संंबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि होटल से चार लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, एसटीएफ असम ने देर रात अभियान चलाकर गुवाहटी के पलटन बाजार के एक होटल में चार तस्करों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 416 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हम राज्य के युवाओं को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन से बचाने के लिए के अपने मिशन को जारी रखेंगे। नागांव में एक दूसरे अभियान में 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं जब्त की गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री सरमा ने इस मामले में अधिकारियों की भी जमकर तारीफ की है।

You may also like