रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में पकाने कारीगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाने लाकर पुलिस कर रही है पूछताछ

by TheUnmuteHindi
रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में पकाने कारीगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में पकाने कारीगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाने लाकर पुलिस कर रही है पूछताछ
मेरठ : भारत देश के मेरठ शहर में नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल में रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में पकाने वाले कारीगर का एक वीडियो सामने आने के पश्चात् पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए दो कारीगरों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह वीडियो 26 दिसंबर की रात 9 बजे का है। हापुड़ रोड पर ‘पहलवान होटल’ है, जो करीब 20 साल पुराना है। यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य है। इस होटल पर कारीगर बिहार निवासी रेजा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम वह रोटी पर थूक कर उसे सेंक रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आरोपी कई सालों से होटल पर इसी तरीके से रोटियां बनाकर लोगों को परोस रहा था। वीडियो नौचंदी थाने की पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने कारीगर रेजा और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद रेजा के साथी को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि रेजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह ऐसा क्यों कर रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

You may also like