30 के बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने की मीटिंग, लगाईं ड्यूटियां
– कारोबारियों को पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की
पटियाला : 30 के बंद को सफल बनाने के लिए खनौरी बार्डर पर चल रहे किसान संघर्ष दौरान इंडियन फार्मज एसोसिएशन के पंजाब प्रधान हरिन्दर सिंह नंडिआली की अध्यक्षता में एक हंगामी मीटिंग हुई, जिस में पंजाब के पदाधिकारी और संगरूर पटियाला मलेरकोटला फतेहगढ़ साहिब के जिलों के प्रधान और सक्रिय वर्कर शामिल हुए, वहां किसान जत्थेबंदी के बुजुर्ग किसान नेता सतनाम सिंह बहिरू ने भी शिरकत की।
इस मौके सतनाम सिंह बहिरू ने चल रहे देश व्यापक किसान आंदोलन की जानकारी सांझी करते कहा कि आज वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई। उन्होंने खनौरी और शंभू बार्डर का नेतृत्व कर रहे प्रमुख किसान नेताओं की तरफ केंद्र सरकार की चुप तोडऩे और किसान संघर्ष को ताकतवर बनाने के लिए जो 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान दिया है, उसे कामयाब करने के लिए शहरों कस्बों में काफिला बना कर कारोबारियों को पंजाब बंद की काल पर सहयोग देने की अपील की जाए। बहिरू ने बताया कि एक देश एक मंडी वाले कानून के द्वारा पंजाब में चल रहे मंडीकरन खत्म करके प्राईवेट सैक्टर को सौंपने जा रहा है और इसी ही तर्ज पर केंद्र सरकार की तरफ से जो नया खेती खरड़ा राज्यों को भेजा गया है। यदि राज्य की सरकारों से केंद्र सरकार ने दबाव के साथ पास करवा लिया किसानों की खून पसीने के साथ पाली फसलें प्राइवेट घरानों द्वारा लूटी जाएंगी, वहां दाना मंडियों के साथ जुड़ा हुआ कारोबार तहस नहस हो जाएगा। इसलिए किसानों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है तथा किसान नेता जगजीत ङ्क्षसहडलेवाल को जान दाव पर लगानी पड़ी है।
बहिरू ने इस विस्फोटक हालातों और पंजाब के साथ सम्बन्धित सभी राजनैतिक पार्टियां, धार्मिक संस्थाएं, आढ़ती एसोसिएशन, करियाना एसोसिएशन, व्यापार मंडलां, ट्रेड यूनियनें, ट्रांसपोर्टरों, ट्रक यूनियनों, पैप्सू रोडवेज, पंजाब रोडवेज केसाथ पंजाब की समूह पंचायतें तथा नंबरदार यूनियनों सहित समुचे पंजाब वासियों को भावुक अपील करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब में पूर्ण सहयोग दिया जाए।
30 के बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने की मीटिंग, लगाईं ड्यूटियां
कारोबारियों को पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की
59