चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू
एक बदमाश गोली लगने से हुआ गंभीर घायल
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : कई चोरी तथा लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त लुटेरों की गत रात्रि श्यामदेउरवा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसके एक बबलू नामक नामी बदमाश गोली लगने से गंभीर घायल भी हुआ है। जानकारी के अनुसार सराफा की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। देर रात मुठभेड़ के दौरान बबलू नामक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ महराजगंज के चौपारिया नहर पुलिया के पास हुई। जिसमें पनियरा, नौतनवा, और भिटौली थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष समेत एसओजी और स्वाट टीम शामिल रही।
बदमाशों ने पांच दिसंबर को परतावल चौराहे पर स्थित हाजी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद बदमाशों का पीछा कर इस मुठभेड़ को अंजाम दिया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक बबलू को गोली लगने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
चारों बदमाशों का है आपराधिक इतिहास : अधिकारी
इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। ये बदमाश शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं। इन पर चोरी, डकैती और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है जिससे अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने इनके पास से दो किलो चांदी, 10 ग्राम सोना सहित नकदी बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।
चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू
एक बदमाश गोली लगने से हुआ गंभीर घायल
62