देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह हुए पंचतत्व में विलीन
कई राजनेताओं ने दी अंतिम विदाई
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह को शनिवार को अंतिम यात्रा में दी गई विदाई के बाद आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में किया गया, जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगडऩे के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री मोदी सहित कई राजनेताओं ने दी अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह के अंतिम संस्कार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और आर्मी ट्रक के साथ पुलिस और सुरक्षाबल के जवान चल रहे थे। उनके इस अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य कई राजनेताओं ने शिरकत करके मनमोहन ङ्क्षसह को अंतिम विदाई दी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह हुए पंचतत्व में विलीन
कई राजनेताओं ने दी अंतिम विदाई
64
previous post