पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कांग्रेस की आलोचना की
पिता की मृत्यु के पश्चात शोक बैठक ना बुलाने पर की निंदा
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट सांझा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कांग्रेस द्वारा उनके पिता की मृत्यु के पश्चात शोक बैठक ना बुलाने के लिए निंदा भी की है। जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की पूर्व सदस्य शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए कार्यसमिति की बैठक बुलाने में विफल रहने के लिए पार्टी की आलोचना की। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, जब बाबा का निधन हुआ, तो कांग्रेस ने शोक सभा के लिए सीडब्ल्यूसी बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई। एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे कहा कि राष्ट्रपतियों के लिए ऐसा नहीं किया जाता। यह पूरी तरह बकवास है। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता की डायरियों में इस बात का विवरण मिलता है कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की मृत्यु के बाद ऐसी बैठक बुलाई गई थी, जिसमें प्रणब मुखर्जी ने खुद शोक संदेश तैयार किया था। उन्होंने कहा, डॉ. सिंह के लिए एक स्मारक एक बेहतरीन विचार है। वह इसके हकदार हैं और भारत रत्न भी, जिसे बाबा, राष्ट्रपति के रूप में, उन्हें प्रदान करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शायद दो कारणों से, जिन्हें स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा ना करके बहुत ही शर्मिंदगी वाला कार्य किया है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कांग्रेस की आलोचना की
पिता की मृत्यु के पश्चात शोक बैठक ना बुलाने पर की निंदा
52
previous post