असम पुलिस ने किया बड़े ड्रग पैडलर का पर्दाफाश
45 करोड़ की कीमत की 1.5 लाख की याबा गोलियां जब्त
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : असम में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक बड़े ड्रग रैकेट का पदाफार्श किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने असम के करीमगंज जिले में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से 45 करोड़ कीमत की 1.5 लाख याबा गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई हाथीखिरा इलाके में श्रीभूमि में की है।
इस मौके असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि राज्य में मादक द्रव्य के खिलाफ एक बड़े अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह अभियान असम के हाथीखिरा इलाके में चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
नशे के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है पुलिस व सरकार
असम सरकार ने राज्य को मादक द्रव्यों से मुक्त बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। इस अभियान के तहत अब तक कई बड़े मादक पदार्थों के रैकेट का पर्दाफाश किया जा चुका है। इस कार्रवाई से यह साफ है कि असम पुलिस और सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है। इससे राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगने की उम्मीद है। बता दें कि असम पुलिस की श्रीभूमि टीम ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। यह ट्रक पड़ोसी राज्य से आ रहा था। तलाशी के दौरान ट्रक से 1.5 लाख टैबलेट बरामद किए गए। इन गोलियों का वजन लगभग 16 किलोग्राम था। जब्त की गई दवाओं की कुल कीमत 45 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई पर ट्वीट कर जानकारी दी।
असम पुलिस ने किया बड़े ड्रग पैडलर का पर्दाफाश
45 करोड़ की कीमत की 1.5 लाख की याबा गोलियां जब्त
57